TVS Raider 125 : भारतीय बाइक निर्माता कम्पनी TVS अपनी दमदार फीचर्स और शानदार दिखने वाली बाइक्स के लिए लोगो के बीच बहुत ज्यादा फेमस है। TVS अपनी अफोर्डेबल स्पोर्टी बाइक TVS Raider 125 को भारतीय बाजार में लांच कर चुका है, जिसमे 124.8 सीसी का दमदार इंजन लगा हुआ है, अगर आप भी एक नयी बाइक खरीदने का सोच रहे है, यह बाइक आपको पसंद आ सकती है। इस पोस्ट में हम TVS Raider 125 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे:
TVS Raider 125 On Road Price

स्पोर्टी लुक वाली यह बाइक दिखने में बेहद शानदार लगती है। वही इसकी कीमतों की बात की जाए तो यह 97,054 रुपए से 1,06,573 रुपए (एक्स शोरूम) के बीच में आती है जो इसके वैरिएंट्स के अनुसार अलग अलग है। TVS Raider 125 बाइक चार वेरिएंट में आती है जिनको आप निचे टेबल में देख सकते है:
Variant | Price (Avg. Ex-Showroom) |
---|---|
Raider 125 Single Seat – Disc | ₹ 97,054 |
Raider 125 Disc | ₹ 97,998 |
Raider 125 Super Squad Edition | ₹ 1,01,161 |
Raider 125 SmartXonnect | ₹ 1,06,573 |
TVS Raider 125 Colors

किसी भी बाइक को खरीदने में जितना ज्यादा इसकी परफॉरमेंस पर ध्यान दिया जाता है उतना ही इसके लुक और कलर्स को भी उतना ही महत्त्व दिया जाता है. टीवीएस की यह बाइक 10 अलग अलग कलर्स में मिलती है, जिसकी वजह से आप अपने पसंदीदा रंग चुन सकते है। अधिकतर लोगो को TVS Raider Iron Man Edition बेहद पसंद आ रहा है। यहाँ आपको कलर्स की सूचि देखने को मिल जाएगी :
TVS Raider 125 Colors | TVS Raider 125 Colors |
---|---|
1. Blazing Blue | 6. Wicked Black (SXC) |
2. Fiery Yellow | 7. Striking Red (Single Seat) |
3. Striking Red | 8. Black Panther |
4. Wicked Black | 9. Iron Man |
5. Fiery Yellow (SXC) | 10. Wicked Black (Single Seat) |
TVS Raider 125 Features

TVS Raider 125 के फीचर्स की बात करे तो यह कई शानदार फीचर्स के साथ आती है जिसमे 5 इंच की बड़ी डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाई गयी है। इसी के साथ इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, SMS अलर्ट, ईमेल नोटिफिकेशन और वॉयस असिस्ट टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स जोड़े गए है।
इस सेगमेंट की बाइक्स में ये सभी फीचर्स आमतौर पर देखने को नहीं मिलते है लेकिन TVS की इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स लगाए गए है।
TVS Raider 125 Engine

किसी भी बाइक को चलाने उसका दमदार इंजन होना बहुत आवश्यक होता है, TVS Raider 125 के इंजन की बात करे तो इसमें 124.8 CC सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन लगाया गया है, जो 7,500 RPM पर 11.2BHP पावर जनरेट करता है वहीं टॉर्क की बात करे तो यह इंजन 6,000 RPM पर 11.1NM का टॉर्क जनरेट करती है। इस इंजन में 5 स्पीड गियर बॉक्स सेटअप जोड़ा गया है।
TVS Raider 125 Mileage
माइलेज की बात की जाए तो टीवीएस अपनी बाइक्स के बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। TVS Raider के माइलेज की बात की जाए तो 56.7 kmpl का माइलेज यह बाइक देती है। इस बाइक में 10 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी दी गयी है। यह बाइक 127 किलोग्राम वजनी है। किसी लम्बी यात्रा करने के लिए यह जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
TVS Raider 125 Suspension And Brakes

बाइक को सुरक्षित राइड के लिए इसमें सस्पेंशन और ब्रैकिंग सिस्टम पर काम किया गया है. सस्पेंशन की बात करे तो फ्रंट साइड में टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन लगाया गया है, वहीं बैक साइड में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन लगाया गया है जो किसी भी तरह की सड़को पर आपको बिना झटकों के यात्रा करने का अनुभव देगा। ब्रैकिंग सिस्टम कि बात करे तो फ्रंट व्हील में240mm का डिस्क ब्रेक लगाया गया है और पीछे के टायर में ड्रम ब्रेक लगाया गया है जो आपको सुरक्षित ब्रेकिंग सुविधा प्रदान करते है।
TVS Raider 125 Specifications

TVS Raider 125 की सभी स्पेसिफिकेशन आप इस टेबल में देख सकते है, यहाँ कई आधुनिक फीचर्स को ऐड किया गया है. अगर आप यह बाइक खरीदने का सोच रहे है तो अपनी नजदीकी टीवीएस शोरूम जाकर इसके बारे में संपर्क कर सकते है।
Specifications | Details |
---|---|
Power & Performance | |
Displacement | 124.8 cc |
Max Power | 11.2 bhp @ 7500 rpm |
Max Torque | 11.2 Nm @ 6000 rpm |
Mileage – ARAI | 56.7 kmpl |
Mileage – Owner Reported | 57 kmpl |
Riding Range | 570 Km |
Top Speed | 99 Kmph |
Riding Modes | No |
Transmission | 5 Speed Manual |
Transmission Type | Chain Drive |
Gear Shifting Pattern | 1 Down 4 Up |
Cylinders | 1 |
Bore | 53.5 mm |
Stroke | 55.5 mm |
Valves Per Cylinder | 3 |
Compression Ratio | 10.3:1 |
Ignition | CDI |
Spark Plugs | 1 Per Cylinder |
Cooling System | Air/Oil Cooled |
Fuel Tank Capacity | 10 litres |
Reserve Fuel Capacity | 1.6 litres |
Emission Standard | BS6 |
Fuel Type | Petrol |
Brakes, Wheels & Suspension | |
Front Suspension | Telescopic |
Rear Suspension | Monoshock, 5 step adj, Gas charged |
Braking System | SBT |
Front Brake Type | Disc |
Front Brake Size | 240 mm |
Rear Brake Type | Drum |
Rear Brake Size | 130 mm |
Caliper Type | Dual Piston |
Wheel Type | Alloy |
Front Wheel Size | 17 inch |
Rear Wheel Size | 17 inch |
Front Tyre Size | 80/100 – 17 |
Rear Tyre Size | 100/90 – 17 |
Tyre Type | Tubeless |
Dimensions & Chassis | |
Kerb Weight | 123 kg |
Seat Height | 780 mm |
Ground Clearance | 180 mm |
Overall Length | 2070 mm |
Manufacturer Warranty | |
Standard Warranty | 5 Years |
Standard Warranty Kilometers | 60000 Km |
Features | |
Touch Screen Display | No |
Instrument Console | Digital |
Odometer | Digital |
Speedometer | Digital |
Fuel Gauge | Yes |
Digital Fuel Gauge | Yes |
Hazard Warning Indicator | Yes |
Average Speed Indicator | Yes |
OTA Updates | Not Available |
Call/SMS Alerts | No |
Geo Fencing | No |
Distance to Empty Indicator | Yes |
Tachometer | Digital |
Stand Alarm | Yes |
No. of Tripmeters | 2 |
Tripmeter Type | Digital |
Gear Indicator | Yes |
Low Fuel Indicator | Yes |
Low Oil Indicator | No |
Low Battery Indicator | Yes |
Clock | Yes |
Service Reminder Indicator | Yes |
Connectivity & Lights | |
Mobile App Connectivity | No |
DRLs (Daytime Running Lights) | Yes |
AHO (Automatic Headlight On) | Yes |
Shift Light | No |
Headlight Type | LED |
Brake/Tail Light | LED |
Turn Signal | Halogen Bulb |
Pass Light | Yes |
GPS & Navigation | |
GPS & Navigation | No |
USB Charging Port | Yes |
Additional Features | |
Additional Features | Top speed recorder |
TVS Raider 125 के बारे में और अधिक जानने के लिए आप यह वीडियो देख सकते है :
इस पोस्ट में हमने TVS Raider 125 New Model 2024 के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जाना है, हमें आशा है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी, ऐसी ही बेहतरीन जानकारिया पढ़ते रहने के लिए बने रहिये हमारे ब्लॉग towelvista.com के साथ, शुक्रिया।
यह भी पढ़े: Honda CB 350 दे रहा है Royal Enfield को टक्कर, मात्र 7,400 की आसान किश्तों में ले जाएं अपने घर
यह भी पढ़े: Honda SP 125 ने मार्केट में मचाया बवाल, मात्र 2,868 रूपये की आसान किश्तों में ले जाए घर
यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar NS 125 : KTM को भी दे रही है टक्कर, कीमत मात्र इतनी और ये है दमदार फीचर्स