Piaggio Ape Xtra LDX एक पॉपुलर मिनी ट्रक है जो भारतीय बाजार में अपने किफायती मूल्य, बेहतरीन माइलेज, और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। यह ट्रक विशेष रूप से छोटे व्यवसायों, लास्ट-माइल डिलीवरी, और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया है। Piaggio Ape Xtra LDX अपने मजबूत बॉडी, फ्यूल एफिशिएंसी, और बहुत ही कम मेंटेनेंस के लिए बहुत भी फेमस है, जो इसे छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए एक कमाल का विकल्प बनाता है।
Piaggio Ape Xtra LDX Design and Build
पियग्गीओ एप स्ट्रा के डिजाइन की बात की जाए तो इसका डिज़ाइन कॉम्पैक्ट और एरोडायनामिक है, जिसकी वजह से यह संकरी सड़कों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी चलाया जा सकता है। इसके छोटे टर्निंग रेडियस की वजह से यह शहर की तंग गलियों में भी आसानी से मुड़ सकता है। Ape Xtra LDX का चेसिस मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है, जो इसे भारी लोड के साथ भी बेहतर परफॉरमेंस देने के लिए केपेबल बनाता है। ट्रक का केबिन ड्राइवर के लिए आरामदायक और जरुरत के अनुकूल बनाया गया है, जिसमें पर्याप्त स्पेस और आरामदायक सीटें लगाई गयी हैं।
Piaggio Ape Xtra LDX Variants
Piaggio Ape Xtra LDX अलग अलग वेरिएंट्स में देखने को मिल जाता है, जिनमे डीजल और CNG वेरिएंट मिल जाते है, जो कई प्रकार की व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत ही बेहतर विकल्प बन जाते है। ये वेरिएंट्स छोटे से बड़े व्यवसायों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं, जैसे कि सब्जी-फल की ढुलाई, किराना सामान की डिलीवरी, और अन्य लोड-बेयरिंग जैसे काम इस मिनी ट्रक से आसानी से किया जा सकता है।
Piaggio Ape Xtra LDX Engine and Performance
Piaggio Ape Xtra LDX को चलाने के लिए 435cc का सिंगल-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो 8 hp की पावर और 21 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वेरिएंट में 230cc का इंजन है जो 9.39 hp की पावर और 14.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो स्मूथ और efficient तरीके से गियर शिफ्टिंग करने की सुविधा देता है। Ape Xtra LDX का इंजन न केवल फ्यूल-एफिशिएंट है, बल्कि यह लंबे समय तक चलने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है, जो इसे छोटे और मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए बहुत ही भरोसेमंद मिनी ट्रक है।
Piaggio Ape Xtra LDX Mileage and Efficiency

पियग्गीओ एप स्ट्रा के माइलेज की बात करे तो इसके अलग अलग वेरिएंट्स अलग अलग माइलेज देते है। डीजल वेरिएंट का माइलेज लगभग 30-35 kmpl है, जबकि CNG वेरिएंट लगभग 38-40 km/kg का माइलेज प्रदान करता है। इस बेहतरीन माइलेज के साथ, Ape Xtra LDX छोटे व्यवसायों और डिलीवरी सर्विसेज के लिए पहली पसंद बन चुका है।
Piaggio Ape Xtra LDX Payload Capacity
Piaggio Ape Xtra LDX की पेलोड क्षमता की बात की जाए तो यह लगभग 500-550 किलोग्राम वजनी सामान को आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकने में सक्षम है, यह हल्के से मीडियम वेट ढोने के लिए बहुत उपयोगी है। इसका मजबूत चेसिस और टिकाऊ बॉडी डिज़ाइन इसे सब्जी-फल, किराना, और अन्य कमर्शियल सामान आराम से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में सहायक हैं।
Piaggio Ape Xtra LDX Features and Technology

Piaggio Ape Xtra LDX के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें कई प्रैक्टिकल फीचर्स लगाए गए है, जो इसे ड्राइवर के लिए अनुकूल बनाते हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, कम्फर्टेबल सीट्स, और एक बड़ा फ्रंट विंडशील्ड लगाया गया है, जो ड्राइवर को बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करता है। इसके अलावा, Ape Xtra LDX के (लीफ स्प्रिंग फ्रंट और रियर) सस्पेंशन सिस्टम की वजह से यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी एक स्मूथ राइड का एक्सपीरियंस देता है।
Piaggio Ape Xtra LDX Safety Features
Piaggio Ape Xtra LDX में सेफ्टी का भी बहुत ध्यान रखा गया है। इसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम है जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी वाहन की स्टेबिलिटी बनाए रखने में बेहद मददगार है। इसके अलावा, इसका मजबूत चेसिस और बॉडी स्ट्रक्चर इसे दुर्घटना के समय अधिक सुरक्षित रखती हैं।
Piaggio Ape Xtra LDX Price in India
इस मिनी ट्रक की कीमत की बात की जाए तो भारतीय बाजार में यह लगभग ₹2 लाख से ₹3 लाख की कीमत आपको मिल सकती है। यह कीमत इसे छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए बहुत किफायती साबित होती है, खासकर इन लोगो के लिए यह मिनी ट्रक एक मजबूत, फ्यूल-एफिशिएंट, और कम मेंटेनेंस वाला वाहन बन जाता हैं।
Piaggio Ape Xtra LDX Key Specifications
Specifications | Details |
---|---|
Engine Type | 435cc Single-cylinder, Water-cooled Diesel / 230cc CNG |
Maximum Power | 8 hp (Diesel), 9.39 hp (CNG) |
Maximum Torque | 21 Nm (Diesel), 14.5 Nm (CNG) |
Transmission | 5-speed Manual |
Fuel Type | Diesel, CNG |
Fuel Efficiency | 30-35 kmpl (Diesel), 38-40 km/kg (CNG) |
Payload Capacity | 500-550 kg |
Seating Capacity | Driver + 1 Passenger |
Brakes | Drum (Front & Rear) |
Tyre Size | 4.00-8, 4 PR |
Price in India | ₹2-3 Lakhs |
आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी, कमेंट करके हमें बताइये और ऑटोमोबाइल जगत से जुडी ऐसी ही जानकारिया पढ़ते रहने के लिए बने रहिये हमारे ब्लॉग Towelvista.com के साथ, शुक्रिया।
यह भी पढ़े : Tata Ace Gold दमदार गाडी 750 किलो तक वजन ले जा सकता है आराम से, और कीमत भी है बहुत कम
Piaggio Ape Xtra LDX का इंजन कैसा है?
Piaggio Ape Xtra LDX में 435cc का सिंगल-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड डीजल इंजन है जो 8 hp की पावर और 21 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। CNG वेरिएंट में 230cc का इंजन है जो 9.39 hp की पावर और 14.5 Nm का टॉर्क प्रदान करता है।
Piaggio Ape Xtra LDX की भारत में अनुमानित कीमत क्या है?
Piaggio Ape Xtra LDX की भारत में अनुमानित कीमत ₹2 लाख से ₹3 लाख के बीच हो सकती है।
Piaggio Ape Xtra LDX का माइलेज कितना है?
डीजल वेरिएंट का माइलेज लगभग 30-35 kmpl है, जबकि CNG वेरिएंट का माइलेज लगभग 38-40 km/kg है।
Piaggio Ape Xtra LDX की पेलोड क्षमता क्या है?
Piaggio Ape Xtra LDX की पेलोड क्षमता 500-550 किलोग्राम है, जो इसे हल्के से मध्यम भार ढोने के लिए उपयुक्त बनाती है।
Piaggio Ape Xtra LDX में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं?
इसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम, मजबूत चेसिस और बॉडी स्ट्रक्चर जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
1 thought on “Piaggio Ape Xtra LDX मिनी ट्रक 550 किलो वजन को ले जा सकता है आराम से, केवल स्पोर्ट्स बाइक की कीमत में बना लो अपना”