Honda Activa 6G: भारतीय स्कूटर निर्माता कम्पनी हौंडा अपनी दमदार वाहनों के लिए बहुत ज्यादा प्रचलित है। एक्टिवा स्कूटर्स की सफलता के बाद हौंडा एक्टिवा 6G को बाजार में लांच कर दिया है। मात्र 30,000 रूपये का डाउनपेमेंट करके आप इसे घर ले जा सकते है। यह दमदार स्कूटर 109.51 cc के इंजन के साथ आती है और इसका माइलेज भी बेहतरीन है।
अगर आप भी हौंडा का यह स्कूटर खरीदने का सोच रहे है तो यह पोस्ट आपके लिए है इस पोस्ट में हम Honda Activa 6G के सभी फीचर्स और कीमत के बारे डिटेल में जानेंगे।
Honda Activa 6G Price
Honda Activa 6G On Road Price बात की जाए तो यह 77,711 रूपये – 84,211 रूपये के बीच में मिल रही है। एक्टिवा 6G भारतीय बाजार में 5 अलग अलग वैरिएंट्स में अवेलेबल है। इसे खरीदने के लिए आपको 30,000 रूपये का डाउन पेमेंट करना होगा, साथ ही इसे खरीदने के लिए हौंडा की तरफ से 2,666 रूपये की आसान मासिक किश्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है।

नीचे टेबल में हौंडा एक्टिवा 6G के सभी वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताया गया है
Activa 6G Variants | Price (Avg. Ex-Showroom) |
---|---|
Standard | ₹ 77,711 |
Deluxe | ₹ 80,211 |
Deluxe – Limited Edition | ₹ 82,211 |
H-Smart | ₹ 83,701 |
H-Smart – Limited Edition | ₹ 84,211 |
Honda Activa 6G Features
हौंडा एक्टिवा 6G के फीचर्स की बात की जाए तो यह बेहतरीन आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। स्टाइलिश लुक के साथ यह 9 अलग अलग कलर ऑप्शन्स के साथ आती है। इसके साथ यह एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओडोमीटर, स्पीडोमीटर, Fuel Guage, हैजर्ड वार्निंग इंडिकेटर, लॉ आयल इंडिकेटर, आटोमेटिक हेडलाइट ऑन, किलस्विच, रियर सस्पेंशन प्रीलोड एडजस्टर जैसे फीचर्स ऐड किये गए है। साथ ही इसमें 12V 3Ah (MF) की बैटरी लगाई गयी है।
हौंडा एक्टिवा स्टाइलिश होने के साथ साथ इन कमाल के फीचर्स से और भी आधुनिक बन जाती है।
Honda Activa 6G Colour Options

किसी भी वाहन को खरीदने से पहले उसकी दमदार परफॉरमेंस जितना अधिक महत्त्व रखता है उतना ही इसकी डिज़ाइन और लुक के साथ कलर भी बहुत मायने रखता है। यहां हौंडा एक्टिव 6G के कलर ऑप्शंस की बात करे तो यह स्टाइलिश स्कूटर आपको 9 अलग अलग कलर ऑप्शंस के साथ मिल जाता है, जिनमे से आप अपने पसंदीदा रंग के साथ इसको खरीद सकते है, नीचे दी गयी सूचि में इसके सभी कलर ऑप्शंस देखने को मिल जाएंगे
1. Matte Axis Grey Metallic | 4. Matte Magnificent Copper Metallic | 7. Pearl Precious White |
2. Decent Blue | 5. Rebel Red Metallic | 8. Black |
3. Pearl Siren Blue (Smart Key) | 6. Pearl Siren Blue (3D Graphics) | 9. Matte Steel Black Metallic (3D Graphics) |
Honda Activa 6G Breaks & Suspensions

किसी भी स्कूटर की परफॉरमेंस में उसके ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। बात की जाए इसके सस्पेंशन तो फ्रंट साइड में Telescopic Suspension लगाया गया है और बैक साइड में 3 Step अडजस्टेबल सस्पेंशन लगाया गया है जो खराब रोड्स में भी अच्छी राइड का लुत्फ़ उठा सकते है, वहीं इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करे तो आगे की तरफ 130 mm का Drum ब्रेक लगाया गया है और बैक टायर भी 130 mm के Drum ब्रेक के साथ आता है।
Honda Activa 6G Mileage
हौंडा एक्टिवा पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर है और सभी पेट्रोल की कीमतों को बढ़ते हुए देखकर हमें माइलेज के बारे में पता होना बहुत आवश्यक हो जाता है। हौंडा एक्टिवा 6G के माइलेज की बात करे तो यह 47 kmpl का माइलेज देती है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी 5.3 litres है और यह 85 Kmph की टॉप स्पीड पर चलाई जा सकती है।
Honda Activa 6G Specifications
हौंडा एक्टिवा भारतीय बाजार में अपने बेहतरीन फीचर्स और अफोर्डेबल कीमत की वजह से लोगो के बीच बेहद पॉपुलर है, इसका स्टाइलिश लुक और डिज़ाइन आकर्षक होने के साथ राइडिंग में भी बहुत कम्फर्टेबल है। हौंडा एक्टिवा 6G के स्पेसिफिकेशन्स को आप इस टेबल में देख सकते है :
Specifications | Details |
---|---|
Displacement | 109.51 cc |
Max Power | 7.73 bhp @ 8000 rpm |
Max Torque | 8.90 Nm @ 5500 rpm |
Mileage – Owner Reported | 47 kmpl |
Riding Range | 249.1 Km |
Top Speed | 85 Kmph |
Riding Modes | No |
Transmission | Automatic |
Transmission Type | CVT |
Gear Shifting Pattern | Automatic |
Cylinders | 1 |
Bore | 47 mm |
Stroke | 63.12 mm |
Valves Per Cylinder | 2 |
Compression Ratio | 10.0:1 |
Ignition | CDI |
Spark Plugs | 1 Per Cylinder |
Cooling System | Air Cooled |
Clutch | Automatic |
Fuel Delivery System | Fuel Injection |
Fuel Tank Capacity | 5.3 litres |
Reserve Fuel Capacity | 1.3 litres |
Emission Standard | BS6 Phase 2 |
Fuel Type | Petrol |
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई है, अगर आप भी इस स्कूटर को खरीदना चाहते है तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते है या फिर आप अपने नजदीकी हौंडा के शोरूम में जाकर टेस्ट ड्राइव लेकर इसको खरीद सकते है।
ऐसी ही बेहतरीन जानकारिया पढ़ते रहने के लिए आप हमारे ब्लॉग towelvista.com के साथ जुड़े रह सकते है, शुक्रिया।
यह भी पढ़े : Honda CB 350 दे रहा है Royal Enfield को टक्कर, मात्र 7,400 की आसान किश्तों में ले जाएं अपने घर
यह भी पढ़े : Bajaj Pulsar NS 125 : KTM को भी दे रही है टक्कर, कीमत मात्र इतनी और ये है दमदार फीचर्स
यह भी पढ़े : Revolt RV400 BRZ फुल चार्जिंग पर 150 किलोमीटर दौड़ेगी, कीमत भी बस इतनी सी है, लूट लो मौका
2 thoughts on “Honda Activa 6G मात्र 2,666 रूपये EMI पर ले जाओ घर, माइलेज भी है बहुत बढ़िया”